Tuesday, April 23, 2024
HomeShayariRomantic status in hindi ! Romantic whatsapp status

Romantic status in hindi ! Romantic whatsapp status

Romantic status in Hindi ! Romantic Whatsapp status

 
Hello My Dear Friends, In this post we’ve selected the best Romantic Status in Hindi for Lover, Beautiful Romantic Love Shayari, for Girlfriend & Boyfriend, Hot & Romantic Love Messages, Romantic whatsapp status and Romantic Shayari.

Romantic Status in Hindi

तन्हाई में जब याद आपकी कभी आती है।
तबियत हमारी आपके फोटो से बहल जाती है।
**
तुमने पत्नी माना है, मुझको, ये बात तो सच है।
सारी जिन्दगी इंतजार करू, मुझे इतना ही हक है।
**
तुम्हारी याद में हमें, नींद नहीं आती है रातों में।
हर वक्त ध्यान रहता है मेरा, तुम्हारी प्यार भरी बातों में।
**
नजर मिला कर अदा से मुस्कराती हो,
बड़ी चोर हो, जो मुफ्त में दिल चुराती हो॥
**
इठला कर क्या गजब की चाल चलती हो।
परियां भी शरमाती हैं जब श्रृंगार करती हो॥
**
जाने न दो हाथ से ऐसी हसीन रात को।
बांहों में भर के सनम अपना बना लो आज तो॥
**
सदियां गुजर गई, फिजां भी बदल गई।
तेरे गुलाबी गाल की रौनक नहीं गई।
**
कातिल तुझे मेरा आखिरी सलाम है,
मोहब्बत भरा आखिरी पैगाम है।
जान तू मेरी भले ही निकाल ले,
तुझे दुल्हन बना देखू ये आखिरी अरमान है।
**
खुद भी तड़पोगी अगर तड़पाओगी हमको।
न तुम जी सकोगी अगर रूलाओगी हमको।
**
बालों में गजरा लगाकर आप आंख न मारिये।
चेहरा सुन्दर बनाके आप डाका न डालिये।
**
तड़पन सी रहती है दिल मैं, तुम से दूर रहकर।
आई लव यू जब से तुम गऐ हो मुझसे कहकर।
**
हम आपके दिल में तो रहते हैं, धड़कन में भी।
आपकी चूड़ी तो क्या, खनखन में भी है।
**
इक मस्ती नजर आई हमें तेरी चाल में,
हम तो फंस गए दिल के बिछाए जाल में॥
**
घुट घुट कर जीने से अच्छा है कि तेरा नाम लेकर मरें।
रात दिन सुबह शाम आपका ही नाम लेकर मरें।
**
हमने प्यार का इजहार किया, तो वो गुस्से से आग आग हो गए।
उनको खुश देखने के लिए, हम खुद दाग दाग हो गए।      
**
प्यार करने से पहले जो तेरे इरादे जान जाते।
तो भूले से भी कभी तुमसे न दिल लगाते॥
**
सनम मुझे होश नहीं दिन है कि रात है।
इतना ही याद है हमें, तेरा मेरा साथ है।
**
यौवन बगिया में आयेगी जब पूरी बहार।
प्रेम में ही बहते जायेंगे सुध-बुध सभी बिसार ।।
**
प्यार में जब तुम्हारे दिवाना बना,
हाथ पकड़ा है तो छोड़ सकता नहीं।
**
पुष्प कली से होठों को जब लूंगा सजनी चूम,
नवयौवन तुम्हारा भी सजनी करने लगेगा धूम।
**
गोरे-गोरे मुख पर जिन के काली काली आंखें हैं।
देख के जिन को नींद उड़ जाये ये मतवाली आंखें हैं।।
**
हम चूम के उन्हें अजब चाल चले गये,
यूं कहलवा लिया यह पहला कसूर था।
लिफ्टी मैं उन्हें चूम के बोले तो देखिये,
यह दूसरी खता है, वो पहला कसूर था।
**
तो क्या इरादा है तुम्हारा कहो मुझे खोल कर ।
प्यार देती नहीं धड़कनें बढ़ाती हो सिर्फ बोलकर॥
**
दिल चुपके-चुपके रोता है, जब याद तुम्हारी आती है।
जब आ जाओ मेरी प्राण प्रिया, जीवन बिरहाग्नि जलता है।
**
पलकें उठी हुई सी हैं आंखें झुकी हुई सी है।
दिलकश रसीले होठों पे बातें रूकी हुई सी है॥
**
हजारों आफतें लेकर किसी बुत पर शबाब आया।
जो आया भी तो यूं आया कि जालिम बेहिसाब आया।
**
दिल ही ऐसा मिला है हमको नसीब से।
बहले न देखे बिना तुझको करीब है।
**
तेरे लिए मेरा दिल तेरी याद है जहां।
तड़पाकर मुझको जालिम तू छिप गया कहां।
**
मेरी दीवानगी का हमदम तू नजराना देख ले।
कितना रोया हूं तेरी याद में अश्कों का पैमाना देख ले।
**
आपकी नजरों में हम क्या हैं हम जानते नहीं।
गैर तो फिर भी गैर हैं अपने भी पहचानते नहीं
**
क्या खता हुई हमसे जो खुदा नाराज हो गए।
गैरों से क्या गिला करें अपने ही दगाबाज हो गए॥
**

Romantic Whatsapp status

 
धोखा आपको देना मेरा मकसद नहीं।
हम जैसी भी आपसे करता कोई मोहब्बत नहीं।
**
बताकर हर राज अपना दिल को, तूने मेरे साफ किया।
जाओ तुम भी क्या याद करोगे,
हर गुनाह तेरा माफ किया॥   
**
अगर ये गम न मेरे पास होता।
तो मेरा भी अलग इक इतिहास होता।
**
कितना भी जलील करो हमें फिर भी तुम्हें चाहते रहेंगे।
प्रतम नफरत करती रहो हमसे हम प्यार फरमाते रहेंगे।
**
अगर जख्म आपके दिल पर मेरे जैसे होते।
तो मेरी हालत पर न खुश तुम ऐसे होते॥
**
कुछ न मिल सका आकर मुझे इस जमाने में।
जरा भी न शर्माए वो गैरों से दिल लगाने में॥
**
उनकी गली में हमने दिल अपना तोड़ दिया।
जबसे वो नाराज हुए हमने हंसना छोड़ दिया।
**
आपके लिए आए हम आप ही जा रहे हैं।
दर्द है. मेरे दिल में भले ही मुस्करा रहे हैं।
**
किनारे से कोसों दूर बीच गहराई में छोड़ आए।
आज उनकी गली में खुद अपना दिल तोड़ आए।
**
उनसे क्यों रूठे हम शायद, प्यार हमारे नसीब में नहीं।
जो बात गैरों में नजर आती है,
शायद वो मुझ गरीब में नहीं॥
**
किसी की याद में खोये हजूर बैठे हैं।
किसी को दिल में बसाये जरूर बैठे हैं।
**
वैसे मरने को तो एक दिन सारे मरते हैं।
पर उनकी है बात अलग जो उल्फत करते हैं।
**
अभी आये अभी बैठे अभी दामन संभाला है।
तुम्हारी जाऊ-जाऊं ने हमारा दिल निकाला है।।
**
बढ़-बढ़ के बोलता है खड़ा जुल्म गुजारे।
औकात देख पास है आने को हमारे॥
 
**
जाता यहाँ से है कहीं चलाता जबान है।
जूते सिर पर खाके क्या. लिय अरमान है।।
**
जहाँ देखी भोली सूरत मचल जाते हैं, दिवाने।
उठा कर मुंह चले आते हैं सर जूतियां खाने॥
**
हाथों में तेरे ये खजाना आ नहीं सकता।
आवारा ये हुस्न तू पा नहीं सकता॥
**
उनसे यह कह दो कि मेरी राह में आया न करो।
गर आ भी जाये तो मुंह फेर कर जाया न करो।।
**
ऐ खुदा मैं तुमसे एक फरियाद करती हूँ।
वो हमेशा खुश रहे जिन्हें मैं याद करती हूँ।
**
भोली-भाली शक्ल वाले होते जल्लाद भी।
वह तो शिरी ना बन सके ना हम बने फरियाद भी॥
**
एक काम मुझे तुमसे परमानेन्ट हो गया।
बीसा जरूर लूंगा वो पेटेंट हो गया।
**
जुल्फें तुम्हारी जानेमन क्या पेचदार हैं।
लब लाल गाल नैन भी पैनी कटार हैं।
**
आशिक को भी चाहिए सीने को भी खोल दे।
माशूक को भी चाहिए वो भी हमको बोल दे॥
**
मेरी जान अपने सच्चे आशिकों पर जुल्म ढाती हो।
मोहब्बत करके परदे में छिपी आंखें चुराती हो॥
**
बक्शा है तुम्हें रब ने ये हुस्न का खजाना।
हँस-हँस के राहें हक में ओ जानेमन लुटाना॥
**
फूल है गुलाब का खुशबू तो लिया करो।
पत्र है. गरीब का उत्तर तो दिया करो।
**
प्यार मरेगा दिल मरेगा मोहब्बत मरा करेगी।
मेरे बाद हर रोज यहां मौत हुआ करेगी।
**
मेरे दिल को चुरा कर मेरी आंखों को रुलाकर।
खुश हो रहे हैं वो गैरों का घर बसा कर॥  
**
मुझ पर कामत बरसाकर तुम कहां गए हमदम मेरे।
तुमको हम तलाश रहे हैं मिल भी जाओ सनम मेरे॥
**
देखे ये जो शोख नजारे याद आई तेरी बेवफाई।
गैरों ने तो मार ही डाला तू भी हुआ है अब हरजाई॥
**
तुझमें देखी गैरों की चाहत जलाता रहा ये ही गम।
अगर जान जाते तेरे इरादे तो छोड़ देते ये दुनियां ही हम॥
**
अहसान फरामोश ये कैसी आग लगाई।
गैरों से कहीं वफा और हमसे बेवफाई॥
**
जिसको पाना चाहते हैं सभी तुम वो सोने की खान हो।
तुम गैरों कि नहीं हो सकती तुम तो सिर्फ मेरी जान हो।
**
दुश्मनों ने तो मार ही डाला, तुम भी क्यूं बद्दुआदेरहे हो।
क्या इतने से चैन न आया,जो दुश्मनों से जा मिल गए हो॥
**
काश! हम आपके होंठों की मुस्कान बन जाएं।
तो मुझे फूलों की तरह खिलने का मौका मिल जाए।
**
मौत वफा कर जाती है आना है वो आती है।
बेवफा नहीं तेरी तरह वादा अपना निभाती है।
**
तेरी कसम हम मर जायेंगे अकेला तुझे हम कर जायेंगे।
फिर चाहे जितना पी लेना खून के प्याले भर जायेंगे।
**
चुपके से देखने वाली अदा, तुम्हारी हाय कर गई कत्ल हमारा।
अब तो आ जाओ पास हमारे, हमको है इंतजार तुम्हारा॥   
**
छलकती हैं आंखें ऐसे जैसे पैमाना छलक गया।
रुसवाई के अंधेरों से निकला तो रास्ता भटक गया।
**
इतना हमें पता है आपको, आशिक मिलेंगे मगर दिलवाले नहीं।
अगर आप भी उनकी हो गई, तो हम जिन्दा रहने वाले नहीं॥
**
बहते हैं अश्क और सूख जाते हैं, जाने क्यूं सनम रूठ जाते हैं।
जब देखता हूं तस्वीर तेरी तो, भरे हुए जा दुख जाते हैं।
**
जब तक निगाहों से तेरी दिल की मुलाकात न थी।
जीने को तो जीते थे ये रंज भरी बातें न थी।
**
प्यार करना भी क्या कोई इल्जाम है।
नाम तो उल्फत का फिर भी बदनाम है।
**
आंके जगाए सपनों में आधी रात को।
मैं न जागूं तो मरोड़े मेरे हाथ को।
**
अजी छोड़ो हसीनों में बनावट के सिवा क्या है।
अदाएं ही अदाएं हैं। सजावट के सिवा क्या है।
**
शीशी भरी गुलाब की पत्थर से फोड़ दूँ।
तेरे हुस्न को देखकर घरवाली को छोड़ दूँ॥
**
ख्वाब देखा रात को बेख्वाब की ताबीर थी।
थी आलमें खामोशी और अपनी तस्वीर थी।
**
होंठ गुलाब की कली निगाहों में जादू है।
यह यौवन का उभार दिल पर किसको काबू है।
**
जान लेने का यह अंदाज नया है देखो।
फूल सा जिस्म है खुश्बू सी कजा है देखो॥
 
 
 
Read Also:
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -
- Advertisment -